MP AYUSH NEET UG 2024 Counselling: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
Abhay Pratap Singh | October 6, 2024 | 04:57 PM IST | 2 mins read
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 आवंटन सूची में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए 5 से 8 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश ने एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। अपनी पसंद के विकल्प का चयन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 आवंटन सूची में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 1 च्वॉइस-फिलिंग प्रक्रिया 27 सितंबर को शुरू हुई थी। प्राथमिकताएं जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।
MP Ayush UG 2024 Round 2 Counselling Registration -
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमपी आयुष राउंड 2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। आधिकारिक आयुष नीट काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, एमपी आयुष यूजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन 16 अक्टूबर को जारी होगा।
एमपी आयुष नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए नीट यूजी 2024 रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP AYUSH UG Seat Allotment: निर्धारित कारक
एमपी आयुष नीट यूजी सीट आवंटन कई कारकों द्वारा निर्धारित किया जाता है, जो निम्नलिखित हैं:
- नीट-यूजी परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रदर्शन।
- प्राप्त योग्यता रैंक।
- काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान भरी गई प्राथमिकताएं।
- श्रेणी-विशिष्ट आरक्षण।
- पाठ्यक्रम और कॉलेज में सीट की उपलब्धता।
- पात्रता मानदंडों का अनुपालन शामिल है।
MP AYUSH NEET Counselling 2024: अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाएं।
- राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर और कॉलेज जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें