MP Anganwadi Bharti Scam: बिचौलिए आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के लिए मांग रहे हैं पैसे - एमपी के मंत्री का आरोप
Press Trust of India | July 27, 2025 | 12:31 PM IST | 1 min read
मंत्री नागर सिंह चौहान ने वीडियो में दावा किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि बिचौलिए ‘आंगनवाड़ी’ कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने के लिए पैसे मांग रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान के इस आरोप का उनकी मंत्रिपरिषद सहयोगी निर्मला भूरिया ने खंडन किया है।
निर्मला भूरिया के नेतृत्व वाले महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने 23 मई से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 17,477 पदों और सहायिकाओं के 2,077 पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। आंगनवाड़ी राज्य द्वारा संचालित पूर्व-प्राथमिक विद्यालय हैं, जो ज्यादातर आदिवासी इलाकों में होते हैं।
चौहान ने एक वीडियो में दावा किया कि बिचौलिए आदिवासी उम्मीदवारों से नौकरी दिलाने के लिए पैसे मांग रहे हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं।
अलीराजपुर निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से 4 बार विधायक रहे चौहान ने आदिवासी उम्मीदवारों से किसी को भी पैसे न देने की अपील की।
महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रणाली लागू की है।
उन्होंने आगे कहा कि, “हमारे विभाग के ऑनलाइन भर्ती मॉडल का अन्य राज्य भी अध्ययन कर रहे हैं। अगर चौहान को कोई शिकायत मिली है, तो वे उसे उचित मंच पर प्रस्तुत कर सकते हैं। मुझे ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल