विदेश मंत्रालय ने ईरान में रोजगार के अवसर तलाश रहे भारतीयों को “अत्यधिक सतर्कता” बरतने की दी सलाह
Press Trust of India | September 20, 2025 | 08:39 AM IST | 1 min read
मंत्रालय ने कहा कि ईरान सरकार केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए ही भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है।
नई दिल्ली: भारत ने अपने नागरिकों को ईरान में रोजगार के अवसर तलाशने के दौरान “अत्यधिक सतर्कता” बरतने की सलाह दी है। हाल के दिनों में नौकरी के फर्जी प्रस्तावों के कई मामले सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादे के जरिये या फिर यह आश्वासन देकर ईरान की यात्रा करने के लिए फुसलाया गया कि उन्हें नौकरी के लिए तीसरे देशों में भेजा जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, “ईरान पहुंचने पर इन भारतीय नागरिकों का आपराधिक गिरोहों ने अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती मांगी।”
आगे कहा कि, “विशेष रूप से ध्यान दिया जाए कि ईरान सरकार केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए ही भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है। कोई भी एजेंट यदि रोजगार या अन्य कारणों से वीजा-मुक्त प्रवेश का वादा करता है, तो संभव है कि उसका आपराधिक गिरोहों से गठजोड़ हो।”
मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से ऐसे प्रस्तावों के झांसे में न आने की अपील भी की है। मंत्रालय ने कहा, “इस संदर्भ में सभी भारतीय नागरिकों को ऐसे रोजगार प्रस्तावों को लेकर अत्यधिक सतर्क रहने की सख्त सलाह दी जाती है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल