Trusted Source Image

MHT CET Exam 2024: एमएचटी सीईटी पीसीबी, पीसीएम, एलएलबी और अन्य कोर्स के लिए संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी

Abhay Pratap Singh | March 22, 2024 | 10:38 PM IST | 2 mins read

पीसीबी समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2024 का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को किया जाएगा।

Back

Most Scoring Concepts For MHT CET 2027

Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.

Download Ebook
एमएचटी सीईटी 2024 संशोधित एग्जाम शेड्यूल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mahacet.org पर देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमएचटी सीईटी 2024 संशोधित एग्जाम शेड्यूल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mahacet.org पर देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने इंजीनियरिंग, एलएलबी, नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी 2024 संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। एमएचटी सीईटी भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (पीसीबी) परीक्षा 2024 का आयोजन 22 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।

इसके अलावा एमएचटी सेट पीसीएम परीक्षा 2 से 16 मई तक और एमएएच- एलएलबी सीईटी (5 वर्षीय) का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव के चलते एमएचए सीईटी एग्जाम 2024 की तिथियों में बदलाव किया गया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार, इंजीनियरिंग, कृषि और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र सुधार विंडो खोली गई है। इससे पहले पीसीबी और पीसीएम दोनों श्रेणियों के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 16 से 30 अप्रैल तक किया जाना था।

चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा 19 अप्रैल से 1 जून तक देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव की तिथियों और एंट्रेंस एग्जाम डेट के बीच टकराव से बचने के लिए देश भर में कई राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

Also readMH Nursing CET 2024: एमएच नर्सिंग सेट रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ी, 7 मई को एग्जाम

MHT CET 2024: संशोधित परीक्षा तिथि

एमएचटी सेट 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार संशोधित एग्जाम डेट नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:

एमएचटी सीईटीपरीक्षा तिथि

एमएचटी सीईटी 2024

पीसीबी समूह:

22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल


पीसीएम समूह:

2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 15 और 16 मई

एमएएच- एएसी सीईटी

12 मई

एमएएच- बीए/ बीएससी बीएड (चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स)-सीईटी

17 मई

एमएएच- एलएलबी 5 वर्ष सीईटी

17 मई

एमएच- नर्सिंग सीईटी

18 मई

एमएएच-बीएचएमसीटी सीईटी

22 मई

एमएएच- बीबीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम-सीईटी

27 से 29 मई

एमएएच-पीजीपी-सीईटी, पीजीओ-सीईटी, एमएससी (ए और एसएलपी)-सीईटी, एमएससी (पी एंड ओ)-सीईटी

बाद में जारी की जाएगी।

MHT CET Exam 2024: क्या है?

एमएचटी सीईटी (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) महाराष्ट्र सरकार के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि के विभिन्न स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमएचटी सेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]