MHT CET CAP 2024 Counselling: एमएचटी सीईटी सीएपी राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | August 26, 2024 | 06:03 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी कैप राउंड 2 के प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebookनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 26 अगस्त को एमएचटी सीईटी सीएपी राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमएचटी सीईटी सीएपी 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org के माध्यम से सीट अलॉटमेंट परिणाम देख सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम की जांच करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
एमएचटी सीईटी कैप राउंड 2 के प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उन्हें आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और 27 से 29 अगस्त तक दस्तावेज जमा करके और शुल्क का भुगतान करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 27 से 29 अगस्त तक अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से प्रस्तावित सीट को स्वीकार कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 में भाग लिया था और जिन्हें पहली बार सीट आवंटित की गई है, उन्हें सीट आवंटन को स्वयं सत्यापित करना होगा।
MHT CET CAP 2024 Round 2: ऐसे जांचें रिजल्ट
उम्मीदवार एमएचटी सीईटी सीएपी राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org पर जाएं।
- 'Important Links' कॉलम में राउंड 2 आवंटन लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आवंटन सूची प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार सूची की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
Also read MHT CET Seat Allotment Result: एमएचटी सीईटी सीएपी राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी
MHT CET CAP 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
जिन उम्मीदवारों को उनकी पहली वरीयता आवंटित नहीं की गई है और वे अगले राउंड में अपग्रेड करना चाहते हैं, उन्हें ‘फ्रीज न करें’ विकल्प चुनकर आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे उम्मीदवारों को आगामी राउंड में पंजीकरण के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत उच्च वरीयता के लिए विचार किया जाएगा, बशर्ते वे पात्रता मानदंड को पूरा करते हों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर। उन्हें 29 अगस्त, शाम 5 बजे से पहले आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना भी आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देखें-
- एमएचटी सीईटी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट
- एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 का प्रिंट आउट
- एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024
- दसवीं और बारहवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- जेईई मेन मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र (महाराष्ट्र से संबंधित उम्मीदवारों के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पात्रता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- प्रवास प्रमाण पत्र
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार