MHT CET Admit Card 2024: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी परीक्षा के लिए जारी, 22 अप्रैल से एग्जाम
Abhay Pratap Singh | April 14, 2024 | 10:18 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। एमएचटी सेट 2024 प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
Boost your MHT CET 2026 prep with the most scoring concepts. Focus on high-weightage topics to maximize marks and improve your chances of success in the exam.
Check Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी ग्रुप (पीसीबी ग्रुप) के लिए एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर हाल टिकट देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को एमएचटी सीईटी प्रवेश पत्र 2024 के साथ एक पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड आदि परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र सीईटी पीसीबी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश पढ़ने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read MHT CET PCM Exam 2024: एमएचटी सीईटी पीसीएम परीक्षा 5 मई के लिए की गई रद्द, जानें पूरी वजह
MHT CET Hall Ticket 2024: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से एमएचटी सेट पीसीबी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट करें।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 पीसीबी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट दी गई जानकारी को जांचें और इसे डाउलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MHT CET 2024: परीक्षा पैटर्न
- एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
- एमएचटी सेट 2024 एग्जाम में कुल 200 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- महाराष्ट्र सीईटी पेपर दो भागों में आयोजित होगी।
- भाग-1 में फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न शामिल होंगे।
- भाग-2 में बायोलॉजी को शामिल किया गया है।
- सेक्शन-1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
- सेक्शन-2 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिया जाएगा।
- एमएचटी सीईटी 2024 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी