Santosh Kumar | March 15, 2024 | 01:23 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएचटी सीईटी 2024 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की आज (15 मार्च) आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) समूहों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : Amity Mumbai | ITM Skills University
आवेदन शुल्क की बात करें महाराष्ट्र राज्य, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस), और जम्मू-कश्मीर से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। जबकि महाराष्ट्र राज्य से संबंधित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, वीजे/डीटीएनटी (ए), एनटी (बी), एनटी (सी), एनटी (डी), ओबीसी, एसबीसी, ईडब्ल्यूएसपर्सन के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MHT CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा प्राधिकारी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में सुबह की पाली के लिए सुबह 8:45 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे तक परीक्षा कक्षा में उपस्थित होना होगा।
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 17 मार्च को खोली जाएगी।
Santosh Kumar