MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी 2024 बीटेक पंजीकरण 16 जनवरी से शुरू, देखें सिलेबस
Abhay Pratap Singh | January 15, 2024 | 09:46 AM IST | 1 min read
पीसीबी पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा 16 से 24 अप्रैल तक और पीसीएम के लिए 25 से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल 16 जनवरी से एमएचटी सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवार MHT CET 2024 के लिए 1 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
MHT CET पीसीबी एग्जाम 16 से 24 अप्रैल और पीसीएम परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। सीईटी परीक्षा केंद्र महाराष्ट्र राज्य के भीतर और बाहर अलग-अलग जगहों पर बनाए जाएंगे।
एमएचटी सीईटी एप्लिकेशन फॉर्म 2024 सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए सूचना बुलेटिन अपलोड करेगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (पीसीबी) या भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित (पीसीएम) के लिए एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा तिथि पहले ही जारी की गई थी।
पाठ्यक्रम- एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम के अनुसार, प्रश्न पत्र महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड के कक्षा 11 और 12 दोनों पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया जाएगा। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और 200 अंकों की होगी। उत्तर गलत होने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 11 से 20% और कक्षा 12 के पाठ्यक्रम से 80 प्रतिशत सवाल पूछे जाएंगा।
MHT CET 2024 Registration: एमएचटी सीईटी 2024 का आवेदन आवेदन प्रक्रिया जाने
नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होम पेज पर ‘एमएचटी सीईटी 2024’ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- फिर लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें व शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]ECIL recruitment 2024: 1100 पदों पर भर्ती के लिए ईसीआईएल ने नोटिफिकेशन किया जारी, 16 जनवरी अंतिम तिथि
ईसीआईएल ने जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 4 माह के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल