Saurabh Pandey | April 19, 2025 | 08:14 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन सेशन 2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपना जेईई मेन रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड, अखिल भारतीय रैंक होल्डर्स और राज्यवार टॉपर्स के लिए कट-ऑफ भी घोषित कर दिया है। जाएगी।
क्रमांक | जेंडर | आवेदन संख्या | पात्रता राज्य | अभ्यर्थी का नाम | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
1 | महिला | 250310016185 | पश्चिम बंगाल | देवदत्ता माझी | 100 |
2 | महिला | 250310564942 | आंध्र प्रदेश | साई मनोज्ञा गुथिकोंडा | 100 |
3 | पुरुष | 250310002966 | राजस्थान | मोहम्मद अनस | 100 |
4 | पुरुष | 250310009213 | राजस्थान | आयुष सिंघल | 100 |
5 | पुरुष | 250310013515 | पश्चिम बंगाल | आर्चिस्मान नंदी | 100 |
6 | पुरुष | 250310017038 | महाराष्ट्र | आयुष रवि चौधरी | 100 |
7 | पुरुष | 250310034153 | राजस्थान | लक्ष्य शर्मा | 100 |
8 | पुरुष | 250310034720 | कर्नाटक | कुशाग्र गुप्ता | 100 |
9 | पुरुष | 250310070785 | तेलंगाना | हर्ष ए गुप्ता | 100 |
10 | पुरुष | 250310090488 | गुजरात | आदित प्रकाश भगड़े | 100 |
11 | पुरुष | 250310133572 | दिल्ली | दक्ष | 100 |
12 | पुरुष | 250310143408 | दिल्ली | हर्ष झा | 100 |
13 | पुरुष | 250310150634 | राजस्थान | रजित गुप्ता | 100 |
14 | पुरुष | 250310210195 | उत्तर प्रदेश | श्रेयस लोहिया | 100 |
15 | पुरुष | 250310236696 | राजस्थान | साक्षम जिंदल | 100 |
16 | पुरुष | 250310254844 | उत्तर प्रदेश | सौरव | 100 |
17 | पुरुष | 250310255592 | तेलंगाना | वांगला अजय रेड्डी | 100 |
18 | पुरुष | 250310296087 | महाराष्ट्र | सनिध्य साराफ | 100 |
19 | पुरुष | 250310299968 | महाराष्ट्र | विषाद जैन | 100 |
20 | पुरुष | 250310312145 | राजस्थान | अर्नव सिंह | 100 |
21 | पुरुष | 250310391420 | गुजरात | शिवेन विकास तोषनीवाल | 100 |
22 | पुरुष | 250310469257 | उत्तर प्रदेश | कुशाग्र बैनगहा | 100 |
23 | पुरुष | 250310569571 | राजस्थान | ओम प्रकाश बेहेरा | 100 |
24 | पुरुष | 250310746461 | तेलंगाना | बानी ब्रत माजी | 100 |
जेईई मेन रिजल्ट में शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थी (सत्र 1 और सत्र 2 को मिलाकर) अब जेईई एडवांस्ड में बैठने के पात्र हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 का आयोजन 18 मई, 2025 को किया जाएगा।
जेईई मेन रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग कराने का कोई प्रावधान नहीं होगा। जेईई रिजल्ट के संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा लिए गए निर्णय अंतिम माने जाएंगे।
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2025 सत्र 2 300 शहरों में 531 यूनीक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था, जिसमें भारत के बाहर 15 शहर मनामा, दोहा सिटी, दुबई, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, कुआलालंपुर, काठमांडू, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख शामिल हैं।
अप्रैल 2025 (सत्र 2) परीक्षा में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 10,61,840 थी। इसमें से 9,92,350 परीक्षा में उपस्थित हुए। इसी तरह, जनवरी की परीक्षा के लिए 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 12,58,136 उपस्थित हुए।