MDI Gurgaon Admission 2024: एमडीआई गुरुग्राम ने पीजीडीएम बीएम प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
पीजीडीएम बीएम 2024 प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के पास CAT 2023, GMAT, XAT 2024 का वैलिड स्कोर होना चाहिए।
नई दिल्ली: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम (एमडीआई गुरुग्राम) ने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम-बीएम) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए पीजीडीएम बीएम 2024 कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है।
एमडीआई गुरुग्राम में पीजीडीएम बीएम 2024 प्रोग्राम के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी)/ ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीमैट) या जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पीजीडीएम बीएम 2024 प्रोग्राम के तहत शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए 7 अप्रैल को साक्षात्कार का आयोजन होगा।
पीजीडीएम-बीएम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 50% अंकों में किसी भी विषय में तीन वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
Also read IGNOU Admission 2024: इग्नू एडमिशन रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन आज, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
शैक्षणिक योग्यता के रूप में इसके अलावा 31 मार्च 2024 तक उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का एग्जिक्यूटिव कार्य का अनुभव हो। वहीं, एमडीआई गुरुग्राम में पीजीडीएम बीएम 2024 प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के पास CAT 2023, GMAT, XAT 2024 का वैलिड स्कोर होना अनिवार्य है।
एएमबीए (एमबीए एसोसिएशन यूके) द्वारा मान्यता प्राप्त और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अनुमोदित पीजीडीएम-बीएम कार्यक्रम का संचालन एमडीआई गुरुग्राम द्वारा 18 माह की अवधि के लिए किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्र नेटवर्क और उद्योग जगत के नेताओं के साथ मजबूत संबंध के अवसर प्रदान करने व भावी नेताओं की स्किल डेवलप करने के लिए होता है।
अगली खबर
]SWAYAM Exam Rescheduled: लोकसभा चुनाव के चलते स्वयं जनवरी परीक्षा तिथि में फेरबदल, देखें नया शेड्यूल
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा तिथि में बदलाव का कारण आगामी लोकसभा चुनाव है। आम चुनावों के कारण, एनटीए ने 25 मई को होने वाली SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा को 27 मई के लिए री-शेड्यूल किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’