NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण कल mcc.nic.in पर होगा शुरू
Saurabh Pandey | September 4, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 जिन अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के पहले दौर के दौरान पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट नहीं मिली या आवंटित सीट पर रिपोर्ट नहीं किया, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) एमबीबीएस, बीडीएस में अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, स्नातक (नीट यूजी) काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 5 सितंबर से शुरू करेगी। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण की प्रक्रिया 10 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार, 6 सितंबर, 2024 से शुरू होगी। चॉइस-लॉकिंग प्रक्रिया 10 सितंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी और रात 11:55 बजे समाप्त होगी। नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया दो दिनों यानी 11 सितंबर से 12 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
NEET UG Counselling 2024: एमसीसी काउंसलिंग के चार राउंड
अखिल भारतीय कोटा (15%)/ डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ सभी एम्स संस्थानों/ जेआईपीएमईआर (पुडुचेरी और कराईकल) के लिए, एमसीसी काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करेगा। जिसमें राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होगा।
NEET UG Counselling 2024: पंजीकरण शुल्क का भुगतान जरूरी
जिन अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के पहले दौर के दौरान पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट नहीं मिली या आवंटित सीट पर रिपोर्ट नहीं किया, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। राउंड 2 में पहली बार आवेदन करने वालों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा और कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के नए विकल्प चुनने होंगे। यदि राउंड 2 काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं की जाती है, तो वह नए पंजीकरण के बिना सीधे राउंड 3 में भाग ले सकता है।
MCC NEET UG 2024 Counselling: सीट आवंटन परिणाम
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर को घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच आवंटित मेडिकल संस्थानों और कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
MCC NEET UG 2024 Counselling: राउंड 2 शेड्यूल
- नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण - 5 सितंबर से 10 सितंबर, 2024 (दोपहर 12 बजे तक)
- शु्ल्क भुगतान 5 सितंबर से 10 सितंबर, 2024 (दोपहर 3 बजे तक)
- चॉइस-फिलिंग और लॉकिंग 6 सितंबर से 10 सितंबर 2024 रात 11:55 बजे।
- चॉइस-लॉकिंग 10 सितंबर 2024 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 11 सितंबर से 12 सितंबर तक
- सीट आवंटन परिणाम - 13 सितंबर 2024
- आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग - 14 सितंबर से 20 सितंबर 2024
- संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन एमसीसी द्वारा डेटा साझा - 21 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा