Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल mahahsscboard.in पर होगा जारी, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | May 7, 2026 | 09:22 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे कल दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र सीट नंबर और माता का नाम डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) कल महाराष्ट्र एसएससी (कक्षा 10) के नतीजे घोषित करने वाला है। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों mahahsscboard.in पर देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग वेबसाइट और ऐप जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी घोषित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे कल दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र सीट नंबर और माता का नाम डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, फरवरी-मार्च में आयोजित एसएससी परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए।
बोर्ड ने बिना किसी रुकावट के परीक्षा आयोजित की। परिणामों की घोषणा के साथ-साथ, उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और विषयवार प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के जरिए बांटी जाएंगी।
Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'View SSC Result' लिंक पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पेज ओपन होगा।
- यहां सीट नंबर, माता का नाम भरकर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी भी नतीजों के साथ ही जारी की जाएगी। नतीजों की घोषणा के समय वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक से बचने के लिए, नतीजे सात अलग-अलग वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा