Maharashtra Scholarship Result 2025: महाराष्ट्र स्कॉलरशिप रिजल्ट 5वीं, 8वीं के लिए जारी; पास प्रतिशित जानें
Abhay Pratap Singh | July 10, 2025 | 08:48 AM IST | 2 mins read
एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों सीट नंबर और माता का नाम जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे (MSCE Pune) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए महाराष्ट्र स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in और puppssmsce.in के माध्यम से एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र स्कॉलरशिप रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए सीट नंबर और माता का नाम जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। एमएससीई छात्रवृत्ति परीक्षा महाराष्ट्र के सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए हर साल आयोजित की जाती है। इस साल, महाराष्ट्र स्कॉलरशिप एग्जाम 2025 9 फरवरी को आयोजित की गई थी।
एमएससीई छात्रवृत्ति परिणाम 2025 में कुल 22.06% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल 9,44,463 छात्रों ने महाराष्ट्र स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 9,13,258 उपस्थित हुए। परीक्षा में 2,01,417 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 31,786 ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।
महाराष्ट्र कक्षा 5वीं स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 के लिए कुल 5,66,368 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5,47,504 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस श्रेणी में छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्रों की संख्या 1,30,846 है, जबकि 16,693 छात्रों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। कक्षा 5 का परिणाम प्रतिशत 23.90% रहा।
एमएससीई कक्षा 8वीं स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 के लिए 3,78,095 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 3,65,754 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 70,571 छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए पात्र घोषित किया गया है और 15,093 छात्र मेरिट सूची में हैं। कक्षा 8 का छात्रवृत्ति परिणाम प्रतिशत 19.30% दर्ज किया गया है।
MSCE Scholarship Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमएससीई स्कॉलरशिप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://2025.puppssmsce.in/ पर जाएं।
- ‘स्कॉलरशिप परीक्षा परिणाम फरवरी 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र छात्रवृत्ति परिणाम 2025 जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार