Police Recruitment 2025: महाराष्ट्र पुलिस में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | October 29, 2025 | 11:47 AM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट policerecruitment2024.mahait.org के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल, बैंडमैन और जेल कांस्टेबल सहित 15,631 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। जी न्यूज के अनुसार, योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट policerecruitment2024.mahait.org के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष (1 जनवरी, 2025 तक) है, आरक्षित श्रेणियों के लिए 5 वर्ष की छूट और पूर्व सैनिकों के लिए अतिरिक्त 5 वर्ष की छूट है।
Police Bharti 2025: परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
नियमों के अनुसार, एक उम्मीदवार एक जिले में एक पद के लिए केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹450 है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹350 है।
सबसे पहले, शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 40 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक आवश्यक होंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक पद के लिए 10 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
Maharashtra Police Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
जी न्यूज में प्रकाशित लेख के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-
- पुलिस कांस्टेबल:- 12,399
- सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल:- 2,393
- जेल कांस्टेबल:- 580
- चालक कांस्टेबल:- 234
- बैंडमैन:- 25
Mumbai Police Recruitment 2025: आवश्यक दस्तावेज
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2025 आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड , पैन कार्ड , मतदाता पहचान पत्र
- शैक्षिक अंकतालिकाएं: 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा
- जन्म प्रमाण पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- हाल ही के पासपोर्ट आकार के फ़ोटो
- हस्ताक्षर
- ड्राइविंग लाइसेंस (पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) के पद के लिए)
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र: ईडब्ल्यूएस, होम गार्ड, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, अनाथ
अगली खबर
]UPPRPB Admit Card 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई व कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा के एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा 1 नवंबर को होगी, जबकि एसआई-एएसआई पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पाने के लिए अपने एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल