Maharashtra News: अल्पसंख्यक स्कूल के लिए आवंटित राशि सरकार को वापस, जिला कलेक्टर ने विभाग को लिखा पत्र
Press Trust of India | April 15, 2025 | 02:41 PM IST | 1 min read
सूत्रों के अनुसार 14 स्वीकृत प्रस्तावों के लिए 31 मार्च को 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, लेकिन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते राशि वापस हो गई।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के जालना जिले के कलेक्टर ने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक योजना के तहत आवंटित 1.16 करोड़ रुपये की राशि आधिकारिक पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण अप्रयुक्त के तौर पर उल्लेखित होकर सरकार को वापस होने के बाद अल्पसंख्यक मामलों के विभाग को एक पत्र लिखा है।
यह जानकारी आज 15 अप्रैल को अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह कोष प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर निजी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए थी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष के लिए जालना जिले के अल्पसंख्यक संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। जिला योजना विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें 26 प्रस्ताव मिले, जिनमें से 19 को स्वीकार कर लिया गया।
इसके अलावा, शेष को इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि वे पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करते थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च को 14 स्वीकृत प्रस्तावों के लिए 1.16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।
हालांकि पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण संस्थाओं को राशि वितरित नहीं की जा सकी और राशि वापस लौट गई। अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक संस्थाओं की अपील के बाद जिला कलेक्टर ने 8 अप्रैल को विभाग को पत्र लिखा।
कलेक्टर ने राज्य के अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप कर वापस की गई राशि जारी करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने शेष पांच स्वीकृत प्रस्तावों के लिए भी राशि जारी करने का अनुरोध किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल