Trusted Source Image

SSC LDCE Final Answer Key 2024: एसएससी एलडीसीई अंतिम उत्तर कुंजी और फाइनल अंक ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 10:34 PM IST | 2 mins read

आयोग ने कहा कि, कैंडिडेट अपनी फाइनल आंसर की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले लें, क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

आयोग ने सभी योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने सभी योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के अंतिम परिणाम घोषित करने के बाद संबंधित परीक्षाओं की फाइनल आंसर की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक जांच सकते हैं।

एसएससी एलडीसीई फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के साथ संबंधित पोस्ट का चयन करना होगा। फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और कैंडिडेट के अंक 26 मार्च, 2026 तक डाउनलोड के लिए पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

SSC Limited Departmental Competitive Examination: परीक्षा का नाम

आयोग द्वारा जारी नवीनतम नोटिस में जिन सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रिस्पॉन्स शीट और अंक/स्कोरकार्ड के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है, उनमें निम्नलिखित परीक्षाएं शामिल हैं:

  1. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर/ असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, 2022–2024
  2. सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट / अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड एलडीसी एग्जाम, 2024 (सीएससीएस, डीओपीटी)
  3. जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट / लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड एलडीसी परीक्षा, 2024 (सीएससीएस, डीओपीटी)

Also readSSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा तिथि ssc.gov.in पर घोषित

आयोग ने आधिकारिक सूचना में कहा कि, “ऊपर दी गई परीक्षाओं के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) की फाइनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर 12.03.2026 (06:00 PM) को नोटिस में दिए गए लिंक पर अपलोड कर दी गई है। यह सुविधा 26.03.2026 (06:00 PM) तक उपलब्ध रहेगी।”

इसके अलावा, सभी क्वालिफाइड/नॉन-क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के अंक भी ssc.gov.in पर लाइव कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स 12.03.2026 (शाम 06:00 बजे) से 26.03.2026 (शाम 06:00 बजे) के बीच कमीशन की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने मार्क्स भी चेक कर सकते हैं।”

SSC LDCE Final Answer Key Link: डाउनलोड कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • ‘एएसओ ग्रेड एलडीसीई 2022-2024’ पर क्लिक करें।
  • नोटिस जांचें और उसपर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और अंतिम उत्तर कुंजी जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications