MAH CET LAW 2024: तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Abhay Pratap Singh | January 11, 2024 | 11:52 AM IST | 1 min read
तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र 12 और 13 मार्च को परीक्षा आयोजित करेगा।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र एमएएच सेट लॉ 2024 (तीन वर्षीय एलएलबी) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 को समाप्त हो जाएगी। वहीं, पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 18 जनवरी से 13 मार्च 2024 तक उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं।
एमएएच सीईटी लॉ 2024 (तीन वर्षीय एलएलबी) के लिए एंट्रेंस एग्जाम 12 व 13 मार्च जबकि पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता- तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा में न्यूनतम 42% जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के पास 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
आवेदन शुल्क- एमएएच सेट लॉ (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) के लिए छात्रों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
एमएएच सीईटी लॉ 2024 रजिस्ट्रेशन:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं
- ‘न्यू रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल