MAH CET LLB Admit Card 2025: एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी एडमिट कार्ड cetcell.mahacet.org पर जारी
Santosh Kumar | April 21, 2025 | 07:57 PM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी 5 वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। परीक्षा में 4 विकल्पों के साथ वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी) ने आज 21 अप्रैल को एमएएच सीईटी एलएलबी 5-वर्षीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एमएएच सीईटी 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी परीक्षा महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी परीक्षा हर साल महाराष्ट्र के लॉ स्कूलों में 5 वर्षीय एकीकृत कानून कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस साल परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजीत की जाएगी।
MAH CET LLB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल्स
एमएचटी सीईटी 5 वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। परीक्षा में 4 विकल्पों के साथ वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा और परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, केंद्र का नाम, समय, परीक्षा दिवस निर्देश, जन्म तिथि, हस्ताक्षर आदि जैसे विवरण होंगे। एमएएच सीईटी परीक्षा प्रश्न पत्र अंग्रेजी और मराठी में होगा।
MAH CET Admit Card 2025: एमएएच सीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमएएच एलएलबी सीईटी परीक्षा 150 अंकों के बजाय 120 अंकों की होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एमएएच सीईटी एलएलबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी