MAH LLB CET Result 2025: एमएएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी रिजल्ट आज होगा जारी; डाउनलोड प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 20, 2025 | 03:46 PM IST | 1 min read
एमएएच 3 वर्षीय एलएलबी सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET CELL), महाराष्ट्र द्वारा आज यानी 20 जून को एलएलबी 3 वर्षीय सीईटी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार सीईटी सेल की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
एमएएच 3 वर्षीय एलएलबी सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। तीन वर्षीय स्नातक लॉ पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एमएएच सीईटी एलएलबी 2025 प्रवेश परीक्षा 2 जून और 3 जून, 2025 को आयोजित की गई थी।
इससे पहले, एमएएच एलएलबी सीईटी (3 वर्ष) परिणाम 17 जून को जारी किया जाना था। हालांकि, सीईटी सेल द्वारा उसी दिन जारी नोटिस में परिणाम तिथि 20 जून निर्धारित की गई थी। सीईटी सेल ने पहले ही एमएएच सीईटी एलएलबी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कुल 250 आपत्तियां (76 विशिष्ट आपत्ति आईडी) प्राप्त हुईं, जिनमें से सीईटी सेल ने 9 विशिष्ट आपत्ति आईडी को स्वीकृत और हल किया। दो प्रश्नों एक अंग्रेजी और एक सामान्य ज्ञान के लिए कैंडिडेट को पूरे अंक दिए जाएंगे।”
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लॉ एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो 5 वर्षीय एलएलबी और 3 वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य सेल द्वारा आयोजित की जाती है। नवीनतम अपडेट के लिए महाराष्ट्र टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
MAH LLB CET 3 Years Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
इन चरणों का पालन करके छात्र एमएएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमएएच सीईटी सेल की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- ‘एमएएच एलएलबी सीईटी 3 वर्षीय रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एमएएच सीईटी एलएलबी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल