MAH AAC CET 2024: एमएएच एएसी सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन mahacet.org पर शुरू, 29 फरवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 02:57 PM IST | 1 min read
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने एमएएच एएसी सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने एमएएच एएसी सीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के माध्यम से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट एजुकेशन के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएसी एएसी सीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए 29 फरवरी 2024 आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एमएएच एएसी सीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी से शुरू कर दी गई है। आवेदन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से 1 मार्च 2024 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
MAH AAC CET 2024: ऐसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होम पेज पर ‘एमएएच एएसी सीईटी 2024 पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पीडीएफ पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए सीईटी केंद्रों का चयन भी 30 जनवरी से 1 मार्च 2024 तक किया जाएगा। वहीं, एग्जाम सेंटर महाराष्ट्र राज्य के शहरों में ही बनाए जाएंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं।
अगली खबर
]SSC Stenographer Exam: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी वरीयता फॉर्म स्किल टेस्ट दे चुके कैंडिडेट के लिए जारी
यदि किसी पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार द्वारा ऐसे पद को चुना जाता है, जो उनकी दिव्यांगता के लिए स्वीकार्य नहीं है, तो आयोग उनके आवेदन को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम