MPPEB Result 2023: मध्य प्रदेश हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 10:34 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 अभियान के तहत 8,720 रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीपीईबी) द्वारा आज यानी 20 फरवरी को एमपी हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2023 परिणाम जारी कर दिया गया है। एमपी हाई स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश हाई स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन पिछले साल 2 अगस्त को किया गया था। इसके बाद 8 अगस्त को अभ्यर्थियों के लिए उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में 8,720 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।
एमपी हाई स्कूल शिक्षक वर्ग 1 परिणाम में ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते 13 फीसदी पदों को होल्ड कर दिया गया है, जिसके बाद सिर्फ 87 प्रतिशत पदों को मुख्य भाग मानकर रिजल्ट जारी किया गया है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
एमपी हाई स्कूल शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2023: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एमपी शिक्षक भर्ती रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद अंग्रेजी - हिंदी में से किसी एक का चयन करें।
- फिर High School Teacher Selection Test - 2023 Result पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करें।
- अब शिक्षक भर्ती रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती अभियान के तहत हिंदी के 509 पद, अंग्रेजी के 1763 पद, संस्कृत के 508 पद, उर्दू के 42 पद, गणित के 1362 पद, जीव विज्ञान के 755 पद, भौतिकी के 777 पद, रसायन विज्ञान के 781 पद, इतिहास के 304 पद, राजनीति विज्ञान के 284 पद व भूगोल के 149 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अर्थशास्त्र के 287 पद, समाजशास्त्र के 88 पद, वाणिज्य के 514 पद, कृषि के 569 और गृह विज्ञान के 28 पदों पर भर्तियां होंगी।
अगली खबर
]CBSE Exam 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी ए - हिंदी बी का पेपर 21 फरवरी को होगा आयोजित, अलग-अलग बैठेंगे छात्र
कक्षा 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी विषय का पेपर 26 फरवरी को होगा। सीबीएसई बोर्ड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा