नीट यूजी (NEET UG) पेपर लीक मामले में दिल्ली की कोर्ट ने आरोपी यश यादव और मांगीलाल बीवाल सहित 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीबीआई जांच के अनुसार, आरोपियों ने आपस में मिलकर एक बड़ा नेटवर्क बनाया था और प्रश्नपत्रों को 10 से 12 लाख रुपये में विभिन्न उम्मीदवारों को बेचा था।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी माध्यमों के स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक मराठी भाषा को अनिवार्य किया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 से नई 'थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी' लागू करने की गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत छात्रों को कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होंगी।
एमपी आईटीआई एडमिशन के लिए चॉइस-फिलिंग 1 जून को शुरू हुई और 30 जून तक चलेगी। स्टूडेंट्स पसंद के आईटीआई इंस्टिट्यूट और ट्रेड को प्राथमिकता के क्रम में चुन सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आइसोलेटेड कोटियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।