Trusted Source Image

RRB Exam Date 2026: रेलवे मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरीज परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 14-15 जुलाई को एग्जाम

Saurabh Pandey | June 29, 2026 | 01:03 PM IST | 2 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आइसोलेटेड कोटियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरीज के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, जिसमें परीक्षा की तिथियों के साथ-साथ एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और आधार सत्यापन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आइसोलेटेड कोटियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को किया जाना संभावित है।

RRB Ministerial, Isolated City Slip: परीक्षा शहर की जानकारी

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और परीक्षा की तिथि देखने तथा एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों और https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर इसे देख सकेंगे।

RRB Ministerial, Isolated Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

इसके अलावा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगी। आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और अनिवार्य निर्देश परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।

बोर्ड ने सलाह दी है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आधार सत्यापन नहीं किया है, वे परीक्षा केंद्र पर सुगम प्रवेश के लिए www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन कर इसे पूरा कर लें। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा केंद्र पर आने से पहले उनका आधार UIDAI प्रणाली में अनलॉक स्थिति में हो। आधार कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि (10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम बिल्कुल सही दर्ज होना चाहिए।

Also read UPSSSC ASO Result 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी, डाउनलोड करें

दलालों और अफवाहों से सावधान रहने की अपील

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को परामर्श दिया है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें और अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। बोर्ड ने साफ किया है कि आरआरबी की चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) पर आधारित है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर ही की जाती है, इसलिए नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों से पूरी तरह सावधान रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications