KVS: एमपी के नरसिंहगढ़ में बने नए केंद्रीय विद्यालय को शुरू करने की स्वीकृति, 1-5 तक बच्चों का होगा एडमिशन
Saurabh Pandey | June 11, 2025 | 02:40 PM IST | 3 mins read
केन्द्रीय विद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) संचालित होना शुरू हो जाएगा और उसके बाद आगे बढ़ेगा। इस आदेश के जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
नई दिल्ली : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने समसंख्यक कार्यालय आदेश के माध्यम से सिविल/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए भारत सरकार की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें यह शर्त रखी गई है कि संबंधित प्रायोजक प्राधिकरण को नए केन्द्रीय विद्यालय के खुलने से पहले चिन्हित सीमांकित भूमि को हस्तांतरित करना होगा तथा अस्थायी आवास का कब्जा भी के.वी.एस. को देना होगा।
केवीएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि केन्द्रीय विद्यालय, नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश दिसम्बर, 2024 में स्वीकृत 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों में से एक है। इस केन्द्रीय विद्यालय के लिए भूमि प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा केन्द्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में हस्तांतरित कर दी गई है तथा अस्थायी आवास उपयुक्त पाया गया है। इसलिए निम्नलिखित स्थान पर तत्काल प्रभाव से सिविल सेक्टर के अंतर्गत एक नया केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति दी जाती है।
1 से 5 तक चलेंगी कक्षाएं
केन्द्रीय विद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) संचालित होना शुरू हो जाएगा और उसके बाद आगे बढ़ेगा। इस आदेश के जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
केंद्रीय विद्यालय का पता
केन्द्रीय विद्यालय, नरसिंहगढ़, गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल नरसिंहगढ़, आईटीआई कॉलेज के पास, ब्यावरा बायपास रोड नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़, एमपी 465669
85 नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मिली थी अनुमति
दिसंबर 2024 में पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने देशभर में सिविल/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने तथा एक केवी शिवमोग्गा, जिला शिवमोग्गा, कर्नाटक के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
85 नए केवी की स्थापना तथा 1 मौजूदा केवी के विस्तार के लिए 2025-26 से आठ वर्षों की अवधि में निधियों की कुल अनुमानित आवश्यकता 5872.08 करोड़ रुपये लगभग है। इसमें 2862.71 करोड़ रुपये लगभग का पूंजीगत व्यय घटक तथा 3009.37 करोड़ रुपये लगभग का परिचालन व्यय शामिल है।
मौजूदा समय में 1256 केन्द्रीय विद्यालय हैं, जिनमें 3 विदेशी- मास्को, काठमांडू और तेहरान शामिल हैं तथा इन केन्द्रीय विद्यालयों में कुल 13.56 लाख (लगभग) छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची
| राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम | केंद्रीय विद्यालय (स्थान) |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | अनकापल्ली, ज़िला अनकापल्ली |
| आंध्र प्रदेश | वलसपल्ली गांव, मदनपल्ली मंडल, ज़िला चित्तूर |
| आंध्र प्रदेश | पलासमुद्रम गांव, गोरण्टला मंडल, ज़िला श्री सत्य साईं |
| आंध्र प्रदेश | तल्लापल्ली गांव, मचेरला मंडल, ज़िला गुंटूर |
| आंध्र प्रदेश | नंदीगामा, ज़िला कृष्णा |
| आंध्र प्रदेश | रोमपिचेरला गांव, नरसाराओपेट डिवीजन, ज़िला गुंटूर |
| आंध्र प्रदेश | नुजविद, ज़िला कृष्णा (अब एलुरु ज़िला) |
| आंध्र प्रदेश | धोन, ज़िला नंद्याल |
| अरुणाचल प्रदेश | पितापूल, लोअर सुबनसिरी |
| असम | जागीर रोड, ज़िला मोरीगांव |
| छत्तीसगढ़ | मुंगेली, ज़िला मुंगेली |
| छत्तीसगढ़ | सुरजपुर, ज़िला सुरजपुर |
| छत्तीसगढ़ | बेमेतरा, ज़िला बेमेतरा |
| छत्तीसगढ़ | हसौद, ज़िला जांजगीर-चांपा |
| गुजरात | चक्कड़गढ़, ज़िला अमरेली |
| गुजरात | ओगनाज, ज़िला अहमदाबाद |
| गुजरात | वेरावल, ज़िला गिर-सोमनाथ |
| हिमाचल प्रदेश | रीरी कुठेरा, ज़िला कांगड़ा |
| हिमाचल प्रदेश | गोकुलनगर, उप्पर भांजल, ज़िला ऊना |
| हिमाचल प्रदेश | नंदपुर, ज़िला ऊना |
| हिमाचल प्रदेश | थुनाग, ज़िला मंडी |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | गूल, ज़िला रामबन |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | रामबन, ज़िला रामबन |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | बानी, ज़िला कठुआ |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | रामकोट, ज़िला कठुआ |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | रियासी, ज़िला रियासी |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | कटरा (कक्रीयाल), ज़िला रियासी |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | रत्निपोरा, ज़िला पुलवामा |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | गालंदर (चंद्रहरा), ज़िला पुलवामा |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | मुग़ल मैदन, ज़िला किश्तवाड़ |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | गुलपुर, ज़िला पुंछ |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | द्रुगमुल्ला, ज़िला कुपवाड़ा |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | विजयपुर, ज़िला सांबा |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | पंचारी, ज़िला उधमपुर |
| झारखंड | बारवाडीह, ज़िला लातेहार (रेलवे) |
| झारखंड | धनवार ब्लॉक, ज़िला गिरिडीह |
| कर्नाटक | मुदनाल गांव, ज़िला यादगिरी |
| कर्नाटक | कुंचिगनाल गांव, ज़िला चित्रदुर्ग |
| कर्नाटक | एलारगी (डी) गांव, सिंधनूर तालुक, ज़िला रायचूर |
| केरल | थोडुपुझा, ज़िला इडुक्की |
| मध्य प्रदेश | अशोक नगर, ज़िला अशोक नगर |
| मध्य प्रदेश | नागदा, ज़िला उज्जैन |
| मध्य प्रदेश | मैहर, ज़िला सतना |
| मध्य प्रदेश | तिरोडी, ज़िला बालाघाट |
| मध्य प्रदेश | बड़घाट, ज़िला सिवनी |
| मध्य प्रदेश | निवाड़ी, ज़िला निवाड़ी |
| मध्य प्रदेश | खजुराहो, ज़िला छतरपुर |
| मध्य प्रदेश | झिंझरी, ज़िला कटनी |
| मध्य प्रदेश | सबलगढ़, ज़िला मुरैना |
| मध्य प्रदेश | नरसिंहगढ़, ज़िला राजगढ़ |
| मध्य प्रदेश | सीएपीटी भोपाल, कन्हासैया |
| महाराष्ट्र | अकोला, ज़िला अकोला |
| महाराष्ट्र | एनडीआरएफ कैंपस, सुदुम्बरे, पुणे |
| महाराष्ट्र | नाचणे, ज़िला रत्नागिरी |
| दिल्ली (केंद्रशासित प्रदेश) | खजूरी खास, ज़िला उत्तर-पूर्वी दिल्ली |
| ओडिशा | रेलवे टिटलागढ़, ज़िला बोलांगीर |
| ओडिशा | पटनागढ़, ज़िला बोलांगीर |
| ओडिशा | आईटीबीपी खोरधा, ज़िला खोरधा |
| ओडिशा | अथमल्लिक, ज़िला अंगुल |
| ओडिशा | कुचिंदा, ज़िला संबलपुर |
| ओडिशा | कटक, ज़िला ढेंकनाल (कामाख्यानगर) |
| ओडिशा | जयपुर, ज़िला कोरापुट |
| ओडिशा | तलचर, ज़िला अंगुल |
| राजस्थान | एएफएस फलोदी, ज़िला जोधपुर |
| राजस्थान | बीएसएफ सतराना, ज़िला श्रीगंगानगर |
| राजस्थान | बीएसएफ श्रीकरणपुर, ज़िला श्रीगंगानगर |
| राजस्थान | हिंडौन सिटी, ज़िला करौली |
| राजस्थान | मेड़ता सिटी, ज़िला नागौर |
| राजस्थान | राजसमंद, ज़िला राजसमंद |
| राजस्थान | राजगढ़, ज़िला अलवर |
| राजस्थान | भीम, ज़िला राजसमंद |
| राजस्थान | महवा, ज़िला दौसा |
| तमिलनाडु | थेनी, ज़िला थेनी |
| तमिलनाडु | पिल्लैयारपट्टी, ज़िला तंजावुर |
| त्रिपुरा | उदयपुर, ज़िला गोमती |
| त्रिपुरा | धर्मनगर, ज़िला उत्तर त्रिपुरा |
| उत्तर प्रदेश | पयागपुर, ज़िला जौनपुर |
| उत्तर प्रदेश | महाराजगंज, ज़िला महाराजगंज |
| उत्तर प्रदेश | बिजनौर, ज़िला बिजनौर |
| उत्तर प्रदेश | चांदपुर, ज़िला अयोध्या |
| उत्तर प्रदेश | कन्नौज, ज़िला कन्नौज |
| उत्तराखंड | नरेंद्र नगर, ज़िला टिहरी गढ़वाल |
| उत्तराखंड | द्वाराहाट, ज़िला अल्मोड़ा |
| उत्तराखंड | कोटद्वार, ज़िला पौड़ी गढ़वाल |
| उत्तराखंड | मदन नेगी, ज़िला टिहरी गढ़वाल |
अगली खबर
]KVS Teachers Transfer List 2025: केवीएस शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी, kvsangathan.nic.in पर करें चेक
केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची पीडीएफ प्रारूप में अलग-अलग जारी की गई है। केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची पीडीएफ डाउनलोड करने और जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम