KVS Admission 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया कल से शुरू, शेड्यूल जारी

Santosh Kumar | March 19, 2026 | 08:14 AM IST | 3 mins read

केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण कल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

केवीएस ने बालवाटिका और कक्षा 1 में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण कल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह प्रक्रिया विशेष रूप से शुरुआती कक्षाओं (बालवाटिका स्तर 1, 2 और 3, तथा कक्षा 1) के लिए लागू है, जहां सीटों की उपलब्धता के आधार पर लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा।

माता-पिता admission.kvs.gov.in पर जाकर या संबंधित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। केवीएस ने प्रवेश कार्यक्रम, दिशानिर्देश और अधिसूचनाएं भी जारी कर दी हैं। दाखिले की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

KVS Admission 2026-27: नियमित कक्षाएं 20 अप्रैल से

पहला चरण बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए होगा। बालवाटिका और कक्षा 1 की नियमित कक्षाएं—विशेष रूप से उन अनुभागों के लिए जिनमें पूरी तरह से नए प्रवेश पाए हुए विद्यार्थी शामिल हैं—20 अप्रैल, 2026 से शुरू होंगी।

हालांकि, जिन सेक्शनों में छात्रों को पिछली कक्षा से प्रमोट किया गया है, वहां क्लास 1 अप्रैल से शुरू होंगी। कक्षा 1 और बालवाटिका (चुनिंदा स्कूलों में) में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कल सुबह 10 बजे से 2 अप्रैल तक जारी रहेगा।

KVS Admission Age Criteria: आवेदन के लिए आयु सीमा

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए, न्यूनतम आयु 6 वर्ष होना अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च, 2026 तक की जाएगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केवीएस प्रवेश दिशानिर्देश 2026-27 के अनुसार किया जाएगा।

बालवाटिका-1, 2, और 3 में प्रवेश के लिए, आयु का मानदंड क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष, और 5 से 6 वर्ष होगा, जिसकी गणना 31 मार्च, 2026 तक की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।

Also read Bihar Board Results 2026: बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू, रिजल्ट की घोषणा जल्द, जानें अपेक्षित डेट

KVS Admission Process 2026: बालवाटिका आवेदन संबंधी निर्देश

बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन आवेदन नहीं होना है), कक्षा 2 एवं उससे ऊपर (कक्षा XI को छोड़कर) की कक्षाओं में, स्थान रिक्त होने पर ही, प्रवेश के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल सुबह 10 बजे से 8 अप्रैल शाम 4 बजे तक किया जा सकेगा।

विधिवत भरे हुए फॉर्म को संबंधित के०वि० में प्राचार्य के कार्यालय में जमा करवाना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने बालवाटिका चलाने वाले केंद्रीय विद्यालयों की सूची भी आधिकारिक साइट पर उपलब्ध कराई है।

बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन आवेदन नहीं होना है), कक्षा-2 और उससे ऊपर के लिए प्रवेश और पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी, प्रवेश शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा।

KVS Admission Schedule 2026: केवीएस एडमिशन शेड्यूल जारी

2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए केवीएस एडमिशन शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-

केवीएस एडमिशन शेड्यूल
डेट

केवीएस ऑनलाइन प्रवेश 2026 पंजीकरण प्रारंभ तिथि

20 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

2 अप्रैल 2026

केवीएस प्रवेश 2026 की पहली प्रोविजनल सूची की घोषणा

8 अप्रैल 2026 (कक्षा 1 के लिए)
8 अप्रैल 2026 (बालवाटिका के लिए)

केवीएस प्रवेश 2026 की दूसरी प्रोविजनल सूची की घोषणा

16 अप्रैल 2026

केवीएस प्रवेश 2026 की तीसरी प्रोविजनल सूची की घोषणा (सीट खाली रहने पर)

21 अप्रैल 2026

आरटीई आवेदन नोटिफिकेशन (यदि पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं हुए हो तो)

21 अप्रैल 2026

आरटीई रजिस्ट्रेशन

22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026

लिस्ट जारी और एडमिशन

27 से 30 अप्रैल 2026

बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा अन्द्य कक्षाओं का पंजीकरण (in offline mode)

(कक्षा-XI को छोडकर), कक्षा- विशेष में रिक्तयां होने की स्थिति में।

2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026

बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा आगे की कक्षाओं केलिए सूची जारी करना

13 अप्रैल 2026

बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश।

15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026

कक्षा-XI को छोडकर अन्य सभी कक्षाओं के प्रवेश की अंतिम तिथि

30 जून 2026

30 जून के बाद भी सीटें रिक्त रहने पर, निर्धारित सीमा अर्थात 40 तक, स्वीकृत

प्राथमिकता क्रम में, उपायक्तु के विशेषाधिकार द्वारा सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि

31 जुलाई 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]