KIET Group में नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज का आयोजन, 100 छात्रों ने लिया भाग
Careers360 Connect | October 8, 2024 | 05:52 PM IST | 2 mins read
संस्थान की महानिदेशक प्रीति बजाज ने कहा, "नासा स्पेस एप्स चैलेंज 2024 युवाओं के बीच सहयोग और समस्या समाधान को बढ़ावा देगा।"
नई दिल्ली: काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने नासा स्पेस ऐप्स के साथ मिलकर अपने कैंपस में नासा स्पेस एप्स चैलेंज 2024 का आयोजन किया। यह 24 घंटे का हैकाथॉन था जिसमें दिल्ली-एनसीआर के करीब 24 विश्वविद्यालयों और संस्थानों के करीब 100 छात्रों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम काईट के कंप्यूटर विज्ञान विभाग और काइनेसिस टेक्निकल सोसाइटी (केटीएस) द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दयानंद शर्मा, कार्यक्रम निदेशक, आईडेक्स-डीआईओ, प्रीति बजाज (महानिदेशक, काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), मनोज गोयल (संयुक्त निदेशक) और अजय कुमार श्रीवास्तव (डीन, कंप्यूटर साइंस) मौजूद थे।
नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज का महत्व
संस्थान की महानिदेशक प्रीति बजाज ने हैकाथॉन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और साथ मिलकर काम करने से हम बड़ी चुनौतियों का अच्छा समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा, "नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2024 युवाओं में सहयोग और समस्या समाधान को बढ़ावा देगा।
काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कंप्यूटर साइंस विभाग के डीन अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस चैलेंज के आयोजन से विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है।
Also read MEDHA 2024: मेडिकल डिवाइस इनोवेशन पर काईट की नई पहल, हैकाथॉन में 12 संस्थानों ने लिया भाग
विजेता टीम को मिला नकद पुरस्कार
6 अक्टूबर 2024 को समापन समारोह के दौरान, टीम केटीएस ने हैकाथॉन के जजों के साथ एक लाइव पॉडकास्ट सत्र आयोजित किया। इसने प्रतिभागियों को जजों से जुड़ने, तकनीकी उद्योग के बारे में जानकारी हासिल करने और उनके अनुभव सुनने का मौका दिया।
इस कार्यक्रम में विजेता टीम (कोड क्रैकर्स), प्रथम रनर-अप टीम (स्पेस हैकर्स) और द्वितीय रनर-अप टीम (पेज नॉट फाउंड) को संस्थान की ओर से नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह दिए गए। इन टीमों को अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचार और कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
मुख्य अतिथि दयानंद शर्मा ने अपने भाषण में अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के महानिदेशक, संयुक्त निदेशक, जीएम-टीबीआई और डीन सीएस को धन्यवाद दिया और उनसे छात्रों का समर्थन जारी रखने का अनुरोध किया।
अस्वीकरण: यह सामग्री KIET Group of Institutions द्वारा उपलब्ध कराई गई है जिसे कॅरियर्स360 की मार्केटिंग पहल के तौर पर प्रकाशित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार