Karnataka Board 10th Result Date: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम karresults.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 10:46 AM IST | 1 min read
केएसईएबी एसएसएलसी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 9 मई को कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2024 जारी कर दिया है। कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in/english पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कर्नाटक बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडों में क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल विषय, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, स्कूल का नाम, ग्रेड और परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण दिया गया है।
KSEAB SSLC रिजल्ट 2024 में अपने परिणाम से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन का मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि री-टोटलिंग से कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो, वे पुनर्मूल्यांकन वाली उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Also read KCET 2024: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आवेदन सुधार प्रक्रिया 9 मई से होगी शुरू, 7 दिन का मिलेगा समय
KSEAB SSLC Result 2024 Supplementary: सप्लीमेंट्री एग्जाम
कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए छात्रों के आवेदन स्कूलों के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। कर्नाटक एसएसएलसी पूरक परीक्षा 2024 का आयोजन जून 2024 में किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देख सकेंगे।
Karnataka Board 10th Result 2024: डाउनलोड कैसे करें?
कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 नीचे बताए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Karnataka SSLC Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र लॉगिन विंडों में अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- ‘कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट 2024’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई