JPSC Teacher Vacancy 2025: झारखंड में स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर निकली भर्ती, 14 दिसंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 12, 2025 | 09:40 AM IST | 2 mins read
जेपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 08/2025 के अंतर्गत स्पेशल टीचर के 3400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के अनुसार, जेपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर, 2025 से 13 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से झारखंड में स्पेशल एजुकेशन असिस्टेंट टीचर के 3451 पदों को भरा जाएगा। जिसमें इंटरमीडिएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर (कक्षा 1-5) के 2,399 पद, ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर (कक्षा 6-8) मैथ्स एंड साइंस के 356, ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर - सोशल साइंस के 352 और ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर - लैंग्वेज के 344 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता -
- इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 1-5) - कैंडिडेट 50% अंकों में 10+2 परीक्षा पास हो। साथ ही, किसी भी दिव्यांग श्रेणी में विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डीएड या एक साल का स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा हो।
- स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 6-8) - संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक हो और बीएड (स्पेशल एजुकेशन) या बीएड (जनरल) के साथ स्पेशन एजुकेशन में एक वर्ष का डिप्लोमा है।
- आरसीआई रजिस्ट्रेशन व जेटेट परीक्षा - सभी अभ्यर्थियों का आरसीआई में रजिस्ट्रेशन हो और झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
जेपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के लिए 1 अगस्त, 2025 तक आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित एवं ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम 40 वर्ष, ओबीसी के लिए 42 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए अधिकतम आयु 45 साल और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 43 साल निर्धारित की गई है।
झारखंड स्पेशल टीचर परीक्षा शुल्क के रूप में जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये और एससी, एसटी, महिला कैंडिडेट को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन में 14 से 15 जनवरी, 2026 तक सुधार का मौका दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जेपीएससी स्पेशल टीचर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Jharkhand Special Education Assistant Teacher 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “झारखंड इंटरमीडिएट और स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक परीक्षा पंजीकरण” लिंक खोजें।
- प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी