JSSC JTGLCCE Notification 2026: झारखंड तकनीकी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से आवेदन

Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 08:58 AM IST | 2 mins read

जेएसएससी जेटीजीएलसीसीई भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को दो चरणों वाली परीक्षा प्रक्रिया (प्रारंभिक और मुख्य) में शामिल होना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को झारखंड में स्वास्थ्य, पशुपालन, योजना एवं विकास, वित्त और तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने विभिन्न तकनीकी स्नातक स्तर पदों के लिए कुल 611 रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 30 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन पत्र में 5 से 10 जुलाई 2026 तक अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई.डी. एवं मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी गलती को संशोधित करने के लिए लिंक सक्रिय किया जाएगा, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र की अशुद्धियां संशोधित कर सकेंगे।

जेएसएससी जेटीजीएलसीसीई भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को दो चरणों वाली परीक्षा प्रक्रिया (प्रारंभिक और मुख्य) में शामिल होना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को झारखंड में स्वास्थ्य, पशुपालन, योजना एवं विकास, वित्त और तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा।

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: आयु सीमा

जेएसएससी जेटीजीएलसीसीई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा कैटेगरीवाइज देख सकते हैं-

श्रेणी
अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (General), ईडब्ल्यूएस (EWS)
35 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) - पुरुष
37 वर्ष
अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग - महिला
38 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) - पुरुष एवं महिला
40 वर्ष
दिव्यांगजन (PwBD) - सभी श्रेणियां
10 वर्ष की अतिरिक्त छूट
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
5 वर्ष की अतिरिक्त छूट

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस
100 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)- (केवल झारखंड राज्य के लिए)
50 रुपये
दिव्यांगजन (PwBD) - (40% या उससे अधिक विकलांगता)
छूट प्राप्त (सरकारी नियमानुसार)

Also read Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: रामगढ़ में 284 होम गार्ड पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट

JSSC JTGLCCE 2026: परीक्षा पैटर्न

जेएसएससी जेटीजीएलसीसीई भर्ती 2026 परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की भाषा हिन्दी और अंग्रेजी होगी।

JSSC JTGLCCE 2026: प्रीलिम्स पाठ्यक्रम

विषय का नाम प्रश्नों की संख्या
सामान्य अध्ययन 30 प्रश्न
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 60 प्रश्न
सामान्य गणित 10 प्रश्न
सामान्य विज्ञान 10 प्रश्न
रीजनिंग 10 प्रश्न
कुल योग 120 प्रश्न
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]