JPSTAACCE Revised Result 2023: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोग ने जारी किया भाषा शिक्षक का संशोधित परिणाम

Santosh Kumar | November 4, 2026 | 03:21 PM IST | 1 min read

अगस्त 2025 में जारी शुरुआती परिणामों में 1,059 उम्मीदवारों का चयन किया गया था, जबकि 15 सितंबर 2025 को जारी संशोधित परिणामों में यह संख्या घटकर 813 रह गई थी। अब, इस तीसरी सूची में 1,265 उम्मीदवार सफल रहे हैं।

आयोग ने भाषा विषय के लिए पहले जारी किए गए परिणामों को रद्द कर दिया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने मंगलवार को 'प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023' के तहत भाषा शिक्षक (कक्षा 6 से 8 के लिए) के पदों के लिए संशोधित परिणाम जारी किए। इस नई सूची में कुल 1,265 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने भाषा विषय के लिए पहले जारी किए गए परिणामों को रद्द कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट का लाभ लेकर सामान्य श्रेणी में समायोजित नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर आयोग ने पूरी मेरिट सूची की समीक्षा कर नया परिणाम तैयार किया।

अगस्त 2025 में जारी शुरुआती परिणामों में 1,059 उम्मीदवारों का चयन किया गया था, जबकि 15 सितंबर 2025 को जारी संशोधित परिणामों में यह संख्या घटकर 813 रह गई थी। अब, इस तीसरी सूची में 1,265 उम्मीदवार सफल रहे हैं।

Also read UKSSSC Inter Level Exam Date Postponed 2026: यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द

जो पिछले संशोधित परिणामों की तुलना में 452 अधिक है। भाषा विषयों के लिए कुल 4,991 पद उपलब्ध थे। पुराने परिणाम के आधार पर पहले नियुक्त होकर स्कूलों में पढ़ा रहे कुछ शिक्षकों के नाम संशोधित सूची से बाहर हो गए हैं।

इससे उनकी सेवा पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। शिक्षा विभाग और आयोग को अब इन मामलों पर स्पष्ट फैसला लेना होगा। अभ्यर्थी और पहले से नियुक्त शिक्षक अब सरकार तथा सुप्रीम कोर्ट के आगे के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई निर्धारित है। याचिका में पूर्व आदेश का पूर्ण अनुपालन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया है। सामाजिक विज्ञान तथा गणित-विज्ञान विषयों का भी संशोधित परिणाम जारी होने की संभावना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]