JPSC Paper Leak 2024: जेपीएससी पेपर लीक मामला गरमाया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग
Santosh Kumar | March 21, 2024 | 10:53 AM IST | 1 min read
जेपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 झारखंड के विभिन्न जिलों के 834 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद तीन जिलों जामताड़ा, चतरा और धनबाद में छात्रों ने पेपर लीक का आरोप लगाया।
नई दिल्ली: बीपीएससी टीआरई तीसरे चरण की परीक्षा रद्द होने के बाद अब जेपीएससी पेपर लीक मामला गरमाता जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है और सीबीआई जांच की मांग की है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 17 मार्च को सिविल सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद JPSC Paper Leak और अनियमितता का आरोप लगाते हुए राज्य के कुछ जिलों में हंगामा देखने को मिला।
आयोग द्वारा जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 राज्य के 834 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि परीक्षा में शामिल हुए कई छात्रों ने उन्हें ई-मेल के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी दी।
हालांकि, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने JPSC Paper Leak 2024 से जुड़ी सभी खबरों को गलत ठहराया है और कहा है कि अफवाह जानबूझकर फैलाई जा रही है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. मैरी नीलिमा केरकेट्टा ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
Also read BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द, पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
JPSC Paper Leak 2024: परीक्षा रद्द करने की मांग
मरांडी ने कहा कि परीक्षा के दौरान साजिश का मतलब है कि रिजल्ट में छेड़छाड़ कर सीटें बेचने की पूरी तैयारी की गई है। अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जेएसएससी सीजीएल के बाद JPSC CSE Exam 2024 में परीक्षार्थियों की शंका सच साबित हुई।
उन्होंने कहा कि चंपई सरकार झारखंड के युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी। राज्य के मुख्य सचिव को जल्द से जल्द जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कर सभी दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल