JoSAA 2024 Round 1 Seat Allotment Result: जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | June 20, 2024 | 10:37 AM IST | 2 mins read
JoSAA 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को जेईई मेन 2024 रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यक होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने आज यानी 20 जून को जोसा 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर जोसा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट को जोसा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 के लिए लॉगिन विंडो में जेईई मेन रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की मेरिट, अभ्यर्थी की प्राथमिकता, श्रेणी और उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाती है।
JoSAA 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, शुल्क भुगतान, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग 20 जून से 25 जून तक निर्धारित है। JoSAA 2024 राउंड 1 प्रवेश सूची के लिए प्रश्नों का जवाब देने की अंतिम तिथि 26 जून है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read Delhi University: यूपी के छात्रों के लिए दिल्ली में बने हॉस्टल, डूसू ने किया सीएम योगी से अनुरोध
JoSAA Seat Allotment Result 2024: उम्मीदवारों के लिए विकल्प
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा:
- फ्रीज- यदि कैंडिडेट आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और जोसा काउंसलिंग 2024 के किसी भी अगले चरण में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो वे इसे चुनें।
- फ्लोट- यदि अभ्यर्थी वर्तमान सीट से संतुष्ट हैं, लेकिन JoSAA सीट आवंटन के आगामी राउंड में अन्य संस्थानों में सीटों के लिए विचार करना चाहते हैं, तो वे इसका चयन करें।
- स्लाइड- यदि उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन उसी संस्थान में उच्च वरीयता वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी इच्छुक हैं, तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
JoSAA 2024 Round 1 Seat Allotment Out: सीट बुकिंग शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में JoSAA 2024 सीट बुकिंग शुल्क देख सकते हैं:
| श्रेणी | सीट बुकिंग शुल्क |
|---|---|
|
एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), जनरल-पीडब्ल्यूडी (सामान्य - दिव्यांग व्यक्ति), जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी (सामान्य - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - दिव्यांग व्यक्ति), ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी (अन्य पिछड़ा वर्ग - नॉन-क्रीमी लेयर - दिव्यांग व्यक्ति), एससी-पीडब्ल्यूडी (अनुसूचित जाति - दिव्यांग व्यक्ति), एसटी-पीडब्ल्यूडी (अनुसूचित जनजाति - दिव्यांग व्यक्ति) |
रु. 15,000 |
|
अन्य |
रु. 35,000 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार