JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी, 14 जुलाई तक करें रिपोर्ट
Santosh Kumar | July 11, 2025 | 10:49 PM IST | 2 mins read
जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट वापसी या निकास 12 जुलाई सुबह 10 बजे शुरू होगा और 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.
Try Nowनई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 5 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने जेईई मेन या एडवांस्ड लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीटें सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's
New: JEE Main 2026 College Predictor | JEE Advanced 2026 College Predictor
Suggested: JEE Seat Matrix
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जोसा राउंड 2 रिपोर्टिंग, दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 14 जुलाई तक जारी रहेगी। काउंसलिंग का उपयोग आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 14 जुलाई शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी सीट रद्द की जा सकती है।
JoSAA Counselling 2025: सीट स्वीकृति शुल्क
अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये की आवश्यक सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। यदि फीस जमा करने में कोई समस्या आती है तो जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने समाधान के लिए 15 जुलाई 2025 की तिथि निर्धारित की है।
वहीं, दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि कोई प्रश्न पूछा जाता है तो उसका उत्तर 15 जुलाई 2025 तक देना जरूरी है। राउंड 5 सीट वापसी या निकास 12 जुलाई सुबह 10 बजे शुरू होगा और 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
JoSAA 2025 Round 5 Seat Allotment: कैसे चेक करें?
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से कैंडिडेट जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- ‘राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जोसा राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आईआईटी प्रवेश के लिए राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट 16 जुलाई को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। रिपोर्टिंग प्रक्रिया उसी दिन शुरू होगी, जिसमें शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और यदि आवश्यक हो तो फीडबैक शामिल होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल