JoSAA Counselling 2024: जेईई मेन, एडवांस उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए जोसा काउंसलिंग पंजीकरण कल से शुरू
Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 04:52 PM IST | 1 min read
NIT, IIT, IIIT में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024 के तहत पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 18 जून को समाप्त होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) कल यानी 10 जून को जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जेईई मेन और जेईई एडवांस में उत्तीर्ण उम्मीदवार जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर आखिरी तिथि तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवारों को पाठ्यक्रमों और संस्थानों के लिए अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। जेईई मेन और जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग पंजीकरण के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए, JoSAA 14 जून और 16 जून तक प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर दो मॉक सीट आवंटन प्रदर्शित करेगा। जिसके परिणाम क्रमशः 15 जून और 17 जून को जारी होंगे। जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024 के तहत पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 18 जून को समाप्त होगी।
Also read JEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 19 जून को डेटा मिलान और सीट सत्यापन का आयोजन किया जाएगा। सीट आवंटन का पहला चरण 20 जून को आयोजित किया जाएगा। वहीं, इसके बाद सीट आवंटन के अन्य चरण 27 जून, 4 जुलाई, 10 जुलाई और 17 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।
नोटिस के अनुसार, “शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और प्रश्नों का जवाब देने सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रत्येक दौर के लिए अनिवार्य होगी।” JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 114 संस्थानों में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और 34 अन्य तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
JEE Advanced Result 2024: जेईई एडवांस रिजल्ट जारी
आईआईटी मद्रास की ओर से आज यानी 9 जून को जेईई एडवांस 2024 परिणाम की घोषणा कर दी गई है। जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 में 48,248 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने सामान्य रैंक सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’