JNVST Class 6 Admissions 2025: जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | September 24, 2024 | 10:37 AM IST | 2 mins read
अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार केवल उसी जिले में स्थित जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं जहां से उन्होंने कक्षा 5 तक पढ़ाई की है।
नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने अब जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। जिन माता-पिता/अभिभावक ने छात्रों के लिए अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Latest: JNV Class 6 Question Paper 2025
जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा 18 जनवरी और 12 अप्रैल, 2025 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार केवल उसी जिले में स्थित जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं जहां से उन्होंने कक्षा 5 तक पढ़ाई की है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर थी।
JNVST 2025 Class 6 Registration: जरूरी दस्तावेज
नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं हुआ है, वे जेएनवी कक्षा 6 चयन परीक्षा के लिए पात्र हैं। जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 के लिए आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- अभ्यर्थी की फोटो
- पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड
- अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
- माता-पिता के हस्ताक्षर
- सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
- अभिभावक और अभ्यर्थी द्वारा हस्ताक्षरित तथा प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र
Also read NVS Results 2024 Out: नवोदय विद्यालय रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के लिए navodaya.gov.in पर जारी
JNVST Class 6 Admissions 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “कक्षा 6 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025” लिंक को ओपन करें।
- खुद को रजिस्टर करके और आवश्यक जानकारी भरें।
- संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- विवरणों की जांच करें और JNVST कक्षा 6 आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
जेएनवी 2025 कक्षा 6 के लिए 18 जनवरी की परीक्षा अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी, जबकि 12 अप्रैल की परीक्षा जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों सहित विशिष्ट क्षेत्रों के लिए निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल