Abhay Pratap Singh | September 24, 2024 | 09:22 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस की ओर से आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन अगले महीने यानी 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा इसी सप्ताह आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2024 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 रिजल्ट और स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस की ओर से आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आरआरबी मेन एग्जाम 2024 में शामिल होने के पात्र होंगे। आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, आईबीपीएस परीक्षा समाप्त होने के 15 से 20 दिन बाद आरआरबी क्लर्क परिणाम जारी करता है। परिणाम जारी होने के बाद आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क कट-ऑफ और प्रारंभिक परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS RRB क्लर्क मुख्य परीक्षा में पांच सेक्शन रीजनिंग एवं न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी/ हिंदी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान को शामिल किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: