Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 09:06 AM IST | 1 min read
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9वीं की प्रवेश परीक्षा में अंतरिम रूप से चयनित छात्रों को एडमिशन के समय अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन के लिए जमा करना होगा
नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) कक्षा 6 और 9वीं का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा 2024 दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 4 नवंबर, 2023 को आयोजित किया गया था, और दूसरा चरण 20 जनवरी, 2024 को आयोजित किया गया था। जेएनवीएसटी कक्षा 9 परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित की गई थी। जो छात्र एनवीएस कक्षा 6 या 9 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना जेएनवीएसटी रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 और 9वीं प्रवेश परीक्षा में अंतरिम रूप से चयनित छात्रों को एडमिशन के समय अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन के लिए जमा करना होगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद ही नवोदय विद्यालयों में प्रवेश की पुष्टि की जाएगी।