Santosh Kumar | April 23, 2025 | 04:02 PM IST | 2 mins read
जवाहर नवोदय रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के मार्क्स देखने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 के अंक जारी कर दिए हैं। जो छात्र जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। एनवीएस द्वारा कक्षा 6 के लिए 18 जनवरी को और कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई।
New: JNVST Class 6 Registrations 2027-28 Open - Apply Here
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: NVS Class 6 Question Paper 2024-25
जेएनवीएसटी कक्षा 6 और 9 जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। जवाहर नवोदय रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के मार्क्स देखने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नवोदय कक्षा 9 एलईएसटी अंक और कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं। जेएनवी कक्षा 9 एलईएसटी 2025 के लिए कटऑफ अंक और आंसर की 15 अप्रैल को एनवीएस द्वारा जारी की गई।
इसके अलावा एनवीएस ने कक्षा 6 के लिए कटऑफ सूची और जेएनवीएसटी कक्षा 6 आंसर की 9 अप्रैल को जारी की। जेएनवी कटऑफ अंकों में, प्रत्येक राज्य के विभिन्न जिलों और कोटा के अनुसार कटऑफ अंक तय किए गए हैं।
इससे पहले कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 (समर बाउंड) का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को चेक करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्रवेश प्रारूप की जानकारी भी दी गई।
25 मार्च 2025 को ही कक्षा 9 के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (लेस्ट) 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रारूप की जानकारी भी उसी दिन वेबसाइट पर जारी की गई।
Also readJNVST Class 6th Answer Key 2025: जेएनवीएसटी क्लास 6th आंसर की, कटऑफ अंक जारी, डाउनलोड करें
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 और 9 के मार्क्स की जांच कर सकते हैं-
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh