JMI Non-Teaching Recruitment 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 12 नवंबर से आवेदन
Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
जेएमआई में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली :
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली ने नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती पोर्टल jobs.jmi.ac.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 है।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से भेजनी होंगी, या फिर 21 दिसंबर 2026 तक इन्हें व्यक्तिगत रूप से 'रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन सेक्शन, दूसरी मंजिल, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया नगर, नई दिल्ली-110025' में जमा करना होगा।
JMI Non-Teaching Recruitment 2026: आयु सीमा
जेएमआई नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। डेपुटेशन पर आने वाले इंटरनल ऑडिट ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के लिए यह 56 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 11 दिसंबर 2026 है। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। जेएमआई के उन नियमित कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, जिन्होंने कम से कम 3 वर्षों की नियमित सेवा पूरी कर ली है।
इन रिक्तियों में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), हिंदी टाइपिस्ट, उर्दू टाइपिस्ट, अकाउंटेंट, असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, फार्मासिस्ट, गार्डन सुपरवाइजर, बेलदार और विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यालयों और विभागों के अन्य पद शामिल हैं।
JMI Non-Teaching Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। यदि पढ़ाई में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है, तो ग्रेड 55% अंकों के बराबर होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालय, विश्वविद्यालय या किसी स्वायत्त संस्था में सेक्शन ऑफिसर (पे लेवल 7 या उससे ऊपर) के पद पर नियमित रूप से काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग होंगी।
JMI Non-Teaching Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
ग्रुप A पद (पे लेवल 10 एवं उससे ऊपर) – अनारक्षित
(UR),
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
1,000 रुपये
|
|
ग्रुप A पद (पे लेवल 10 एवं उससे ऊपर) – अनुसूचित जाति
(SC),
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
500 रुपये
|
|
ग्रुप B एवं C पद (पे लेवल 7 एवं उससे नीचे) – अनारक्षित
(UR),
अन्य पिछड़ा वर्ग OBC)
|
700
रुपये
|
|
ग्रुप B एवं C पद (पे लेवल 7 एवं उससे नीचे) – अनुसूचित जाति
(SC),
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
350 रुपये
|
|
दिव्यांगजन (PwBD)
|
निःशुल्क
|
JMI Non-Teaching Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- आवेदनों की स्क्रीनिंग या शॉर्टलिस्टिंग
- लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा / ट्रेड परीक्षा (जो भी लागू हो)
- इंटरव्यू (जो भी लागू हो)
- दस्तावेज सत्यापन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र