JIPMAT Admit Card 2024: जिपमैट एडमिट कार्ड jipmat.nta.ac.in पर जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | June 2, 2024 | 02:14 PM IST | 1 min read
JIPMAT हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 2 जून को ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 (JIPMAT 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर जिपमैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
JIPMAT 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। जिपमैट प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जीआईपीएमएटी प्रवेश पत्र 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT पर JIPMAT शहर सूचना पर्ची 2024 जारी की है। जिपमैट एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को जिपमैट एग्जाम 2024 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए 6 जून को JIPMAT 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। JIPMAT 2024 एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। परीक्षा भारत के लगभग 73 शहरों और विदेश के दो शहरों में कराई जाएगी।
जिपमैट पेपर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। JIPMAT 2024 परीक्षा IIM बोधगया और IIM जम्मू में 5 वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम (इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
JIPMAT Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में JIPMAT 2024 परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना की जांच कर सकते हैं:
| जीआईपीएमएटी एग्जाम | पैटर्न |
|---|---|
|
परीक्षा मोड |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) |
|
सेक्शन |
|
|
कुल प्रश्न |
100 |
|
प्रश्नों के प्रकार |
बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) |
|
परीक्षा अवधि |
150 मिनट |
|
पेपर का माध्यम |
अंग्रेजी |
|
कुल अंक |
400 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल