JIPMAT 2025 Correction Window: जिपमैट आवेदन सुधार विंडो exams.nta.ac.in पर खुली, अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | March 20, 2025 | 04:39 PM IST | 2 mins read
जिपमैट 2025 करेक्शन विंडो के माध्यम से जिपमैट आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (JIPMAT 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जिपमैट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाकर अपने जिपमैट आवेदन फॉर्म 2025 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
जिपमैट आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। JIPMAT 2025 आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। जिपमैट 2025 करेक्शन विंडो लिंक 19 मार्च से जिपमैट की वेबसाइट पर सक्रिय कर दी गई है।
नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को 21 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा किसी भी प्रकार के सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।”
जिपमैट आवेदन फॉर्म 2025 में उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, शैक्षिक योग्यता, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी/ पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी, अपलोड फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा शहर जैसे विवरणों में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी और पता जैसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं है।
जिपमैट 2025 का आयोजन 26 अप्रैल, 2025 को एक पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। जिपमैट प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट व लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए जिपमैट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JIPMAT 2025 Exam Date: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जिपमैट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद, जिपमैट 2025 लिंक वाले टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेशियल के साथ सबमिट करें।
- आवश्यक सुधार करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार