Trusted Source Image

NEET UG 2025 Result: एनटीए ने जारी किया नीट यूजी 2025 का रिजल्ट, neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | June 14, 2025 | 12:25 PM IST | 2 mins read

नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को 1 शिफ्ट में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपना नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें विषयवार अंक, कुल स्कोर, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी शामिल है।

नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। नीट यूजी 2025 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई।

नीट 2025 कॉलेज प्रेडिक्टर - अपेक्षित कॉलेज जानें

नीट रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें एमबीबीएस/बीडीएस और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। एमसीसी 15% एआईक्यू और 85% राज्य कोटे के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।

NEET UG Result 2025: नीट यूजी फाइनल आंसर की जारी

इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई, जिसके बाद आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 जून थी। एनटीए रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की घोषित की।

नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।

Also readNEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें पिछले 3 सालों का कैटेगरी वाइज कटऑफ

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड लिंक ओपन करें।
  • पोर्टल पर आवेदन संख्या, पसस्वर्ड जैसे विवरण सबमिट करें।
  • एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

NEET UG 2025 Toppers List: नीट यूजी 2025 टॉपर्स लिस्ट

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2025 के शीर्ष 10 रैंक धारकों के परिणाम विवरण की जांच कर सकते हैं-

रोल नंबर

उम्मीदवार का नाम

लिंग

परसेंटाइल

रैंकराज्य

3923210013

महेश कुमार

पुरुष

सामान्य

99.9999547

1

राजस्थान

3003211526

उत्कर्ष अवधिया

पुरुष

सामान्य

99.9999095

2

मध्य प्रदेश

3115101159

कृष्णांग जोशी

पुरुष

सामान्य

99.9998189

3

महाराष्ट्र

2313103182

मृणाल किशोर झा

पुरुष

सामान्य

99.9998189

4

दिल्ली (एनसीटी)

2301113256

अविका अग्रवाल

महिला

सामान्य

99.9996832

5

दिल्ली (एनसीटी)

2208206152

जेनिल विनोदभाई भायाणी

पुरुष

सामान्य

99.9996832

6

गुजरात

3802101056

केशव मित्तल

पुरुष

सामान्य

99.9996832

7

पंजाब

2201115100

झा भाव्य चिराग

पुरुष

सामान्य

99.9996379

8

गुजरात

4409201097

हर्ष केडावत

पुरुष

सामान्य

99.9995474

9

दिल्ली (एनसीटी)

3114101176

आरव अग्रवाल

पुरुष

सामान्य

99.9995474

10

महाराष्ट्र

नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी आने पर उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications