Abhay Pratap Singh | March 19, 2025 | 07:55 PM IST | 2 mins read
एनआईओएस एग्जाम टाइम टेबल 2025 के अनुसार, एनआईओएस 10वीं, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी।

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) ने आज यानी 19 मार्च को अप्रैल 2025 सत्र के लिए एनआईओएस थ्योरी एग्जाम डेट शीट 2025 जारी कर दी है। एनआईओएस कक्षा 10वीं और एनआईओएस कक्षा 12वीं परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर एनआईओएस 2025 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
NIOS 10th 2026 (April Exams): Hall Ticket Download Link | Date Sheet Link
Latest: NIOS 10th Sample Papers
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
एनआईओएस परीक्षा समय सारणी 2025 के अनुसार, एनआईओएस 10वीं, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले, बोर्ड ने 21 फरवरी को कक्षा 10 और 12 के लिए NIOS प्रैक्टिकल डेट शीट जारी की थी। अप्रैल सत्र के लिए एनआईओएस प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 17 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने एनआईओएस अप्रैल-मई 2025 कक्षा 10, 12 परीक्षा के लिए एनआईओएस एग्जाम 2025 डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। एनआईओएस 10th 12th टाइम टेबल 2025 में छात्र परीक्षा तिथियां, परीक्षा समय, विषय एवं कोड और परीक्षा दिवस निर्देश जैसी विवरणों की जांच कर सकते हैं।
एनआईओएस 2025 एडमिट कार्ड मार्च महीने में ही जारी किया जाएगा। एनआईओएस अप्रैल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एनआईओएस परिणाम की घोषणा जून में की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, NIOS अक्टूबर 2025 सत्र के लिए परीक्षा तिथि सितंबर 2025 में जारी की जा सकती है। एनआईओएस 2025 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र एनआईओएस की वेबसाइट पर विजिट करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र एनआईओएस अप्रैल 2025 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं: