Jharkhand NMMS Result 2024: झारखंड एनएमएमएस रिजल्ट jacresults.com पर जारी, 12 हजार रुपये मिलेगी स्कॉलरशिप
Abhay Pratap Singh | May 15, 2024 | 11:55 AM IST | 2 mins read
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने एनएमएमएस रिजल्ट 2024 के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए नेशनल मीन्स मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड एनएमएमएस 2024 परिणाम देख सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने एनएमएमएस रिजल्ट 2024 के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। झारखंड एनएमएमएस 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडों में छात्रों को अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
जेएसी एनएमएमएस 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम, MAT और SAT स्कोर, कैटेगरी, जेंडर और जिले का नाम सहित अन्य विवरण शामिल है। झारखंड एनएमएमएस 2024 परीक्षा 17 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
एनएमएमएस के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) में शामिल होना पड़ता है। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। सरकार हर महीने छात्रों को एक वर्ष तक 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति देती है।
सरकारी, मान्यता प्राप्त या स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए झारखंड एनएमएमएस का आयोजन किया जाता है। 50 प्रतिशत अंक लाने वाले सामान्य वर्ग के छात्र और 45% अंक लाने वाले एससी/ एसटी श्रेणी के छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। वहीं, छात्रों की परिवारिक आय 3.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
एसएटी और एमएटी सहित एनएमएमएस परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम अंक 40% प्राप्त करना होगा। इसके अलावा, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 32% तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Jharkhand NMMS 2024 Result: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर छात्र झारखंड एनएनएनएस रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Result’ टैब पर विजिट करें।
- अब, ‘रोल नंबर’ और ‘जन्मतिथि’ दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेएसी एनएनएनएस रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र