Jharkhand NEET UG Counselling 2026: एमबीबीएस और बीडीएस के पहले चरण का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, नई तारीखें जानें
Saurabh Pandey | August 22, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read
जेसीईसीईबी ने झारखंड नीट यूजी 2026 के पहले चरण की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देशों के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। अब अभ्यर्थी 27 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संबंधित संस्थानों में नामांकन करा सकते हैं।
झारखंड के 4 प्राइवेट और नए मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर MBBS में एडमिशन के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। ये 4 कॉलेज निम्नलिखित हैं-
- लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू
- नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सरायकेला-खरसावां
- सिदो कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका
- बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, खूंटी
बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय (गढ़वा) के तहत आने वाले वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गढ़वा में डेंटल (BDS) कोर्स की 'ऑल इंडिया कोटा' सीटों पर एडमिशन के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है। सीट अलॉटमेंट 27 अगस्त से 5 सितंबर, 2026 के बीच होगा, और इसके बाद 28 अगस्त से 5 सितंबर, 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया होगी।
Jharkhand NEET UG Counselling 2026: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
अपडेटेड तिथि
|
|
ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
|
25 अगस्त 2026 |
|
भरे हुए विकल्पों में संपादन, यदि आवश्यक हो
|
25 अगस्त 2026 |
|
सीट आवंटन और अंतरिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना
|
27 अगस्त से 5 सितंबर 2026 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश
|
28 अगस्त से 5 सितंबर 2026 |
JCECEB NEET UG Counselling 2206: बीएचएमएस सीटों की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग से अभी होम्योपैथी (BHMS) की सीटों का ब्योरा नहीं मिला है। जैसे ही सीटें मिलेंगी नीट यूजी की राज्य मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे, तीसरे और अंतिम (स्ट्रे वैकेंसी) राउंड का नया शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देशों के अनुसार आगे जारी किया जाएगा।
JCECEB NEET UG Counselling 2206: काउंसलिंग शुल्क
|
श्रेणी
|
काउंसलिंग शुल्क
|
|
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I, बीसी-II
|
1,000 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग
|
500 रुपये
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा