Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट क्लर्क-असिस्टेंट भर्ती के लिए 10 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | April 6, 2024 | 05:03 PM IST | 2 mins read
जेएचसी क्लर्क-असिस्टेंट भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21से 35 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड उच्च न्यायालय, रांची की तरफ से झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में 410 असिस्टेंट और क्लर्क की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। झारखंड उच्च न्यायालय क्लर्क-सहायक भर्ती 2024के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 मई तक है।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन पत्र सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही भरना होगा। आवेदन पत्र में अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, आयु, शैक्षणिक दस्तावेजों के अनुसार ही लिखें। लिखित परीक्षा, कंप्यूटर कौशल परीक्षण आदि के कार्यक्रम के बारे में जानकारी साक्षात्कार, स्थान और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख की घोषणा उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।
रिक्तियों का विवरण
जेएचसी क्लर्क-सहायक भर्ती 2024 के माध्यम से राज्य के सिविल न्यायालयों में 410 असिस्टेंट और क्लर्क की भर्ती की जानी है। कैटेगरी वाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 130 पद
- एससी - 58 पद
- एसटी - 143 पद
- बी.सी I - 38 पद
- बी.सी II - 14 पद
- ईडब्ल्यूएस - 27 पद
आयुसीमा
जेएचसी क्लर्क-असिस्टेंट भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21से 35 वर्ष निर्धारित है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है, बी.सी.-I और बी.सी.- II श्रेणियों के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II), एस.सी. और एस.टी. श्रेणी के मामले में 40 वर्ष (पुरुष और महिला दोनों के लिए)। विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को आयु में दस (10) वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है।
Also read S SC CPO Recruitment 2024: एसएससी ने सब-इंस्पेक्टर के 4,187 पदों पर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना, आवेदन शुरू
आवेदन शुल्क
जेएचसी क्लर्क-सहायक भर्ती 2024 सामान्य और ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार