Jharkhand Constable Aspirants Death: झारखंड कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में तीन अभ्यर्थियों की मौत
Press Trust of India | August 31, 2024 | 01:37 PM IST | 1 min read
पुलिस अधिकारियों ने अब सुबह 4.30 बजे से फिजिकल टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले यह समय सुबह 9 बजे था। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को मामले पर तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली : झारखंड के पलामू में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट के दौरान बेहोश होने के बाद इलाज करा रहे 25 अभ्यर्थियों में से तीन की मौत हो गई है। उपमंडल पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार रात में दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि एक ने रिम्स, रांची में दम तोड़ दिया।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके रंजन ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, अभ्यर्थियों की मौत सांस फूलने से हुई और हमें सहनशक्ति बढ़ाने के लिए दवाओं के इस्तेमाल का भी संदेह है। उन्होंने कहा कि हम मौतों के सही कारण की जांच कर रहे हैं।
मृतकों की पहचान अमरेश कुमार (20), अरुण कुमार (25) और प्रदीप कुमार (25) के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि पलामू जिले में उत्पाद विभाग की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में दौड़ सहित फिजिकल टेस्ट में भाग लेने वाले लगभग 100 उम्मीदवार अब तक बेहोश हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी रहेगी।
फिजिकल टेस्ट के समय में बदलाव
अधिकारियों ने सुबह 4.30 बजे से फिजिकल टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले यह समय सुबह 9 बजे था। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को मामले पर तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बिहार टीआरई 3 आंसर-की कक्षा 6 से 8 के लिए bpsc.bih.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
उम्मीदवारों को 2 सितंबर से 5 सितंबर तक चुनौतियां दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल