Jharkhand Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड विधानसभा का घेराव करेगी एबीवीपी
Press Trust of India | August 10, 2026 | 10:42 PM IST | 1 min read
एबीवीपी ने कहा, प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग एक बार फिर झारखंड सरकार के “छात्र विरोधी रवैये” को उजागर करता है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को झारखंड विधानसभा का शांतिपूर्ण घेराव करेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध छात्र संगठन ने एक बयान में कहा कि हजारों छात्रों के पुराने विधानसभा तिनकोनिया मैदान से विधानसभा तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखने की संभावना है।
एबीवीपी ने कहा कि वह झारखंड में जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और उनकी गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
संगठन ने कहा कि अपने भविष्य से जुड़ी जायज मांगों को लेकर विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण तरीके से बढ़ रहे छात्रों से बातचीत और समाधान निकालने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग किया गया। अभाविप ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मीडियाकर्मियों पर कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की खबरें भी उतनी ही चिंताजनक हैं।
एबीवीपी ने आगे कहा, प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग एक बार फिर झारखंड सरकार के “छात्र विरोधी रवैये” को उजागर करता है।
बयान में कहा गया, “कांग्रेस, जो अन्य स्थानों पर छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रदर्शनों की बात करती है लेकिन झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की साझेदार है, उसकी चुप्पी भी उसके दोहरे रवैये को उजागर करती है।” अभाविप ने जोर देकर कहा कि वह जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग कर रहे छात्रों के साथ लगातार खड़ी रही है।
अगली खबर
]GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 100 पद, आवेदन तिथि जानें
जीआईएमएस स्टाफ नर्स 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में यूआर/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1298 रुपये और एससी/ एसटी को 944 रुपये देना होगा। दिव्यांग कैंडिडेट को छूट दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई