Abhay Pratap Singh | August 10, 2026 | 09:16 PM IST | 2 mins read
जीआईएमएस स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण चरण शामिल है।

नई दिल्ली: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा (GIMS Greater Noida) ने स्टाफ नर्स (गैर-शैक्षणिक) के पदों पर भर्ती निकाली है। जीआईएमएस स्टाफ नर्स नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो 10 अगस्त से 7 सितंबर तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे, जिसमें अनारक्षित के 40, ओबीसी के 27, एससी के 21, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 10 पद शामिल हैं। जीआईएमएस स्टाफ नर्स 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में यूआर/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1298 रुपये और एससी/ एसटी को 944 रुपये देना होगा। दिव्यांग कैंडिडेट को छूट दी गई है।
जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी, इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी के लिए जाति प्रमाण पत्र आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण चरण शामिल है। सीबीटी में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग भी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा स्टाफ नर्स 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार जीआईएमएम नॉन टीचिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं: