JEECUP Counselling 2026: जीकप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, चॉइस फिलिंग का आज अंतिम दिन
Santosh Kumar | June 30, 2026 | 03:20 PM IST | 1 min read
सफल उम्मीदवार 2 से 5 जुलाई के बीच ऑनलाइन लॉग इन करके 'फ्रीज/फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं और सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रोसेस को तेज कर दिया है। राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे। जेईईसीयूपी राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रोसेस का आज अंतिम दिन है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवार 2 से 5 जुलाई के बीच ऑनलाइन लॉग इन करके 'फ्रीज/फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं और सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा कर सकते हैं।
JEECUP Counselling 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट
जो उम्मीदवार 'फ्रीज' ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें 2 से 6 जुलाई को शाम 6 बजे तक डिस्ट्रिक्ट हेल्प सेंटर्स पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। साथ ही, राउंड 1 में मिली सीट को छोड़ने की आखिरी तारीख 6 जुलाई तय की गई है।
जीकप काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल मुख्य रूप से यूपी के उम्मीदवारों के लिए है। दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों और बाद के राउंड के बारे में जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। राउंड 2 प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी।
JEECUP Seat Allotment Result 2026: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- पेज पर राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 1 सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखेगा।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें और डाउनलोड करें।
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में सीट स्वीकृति शुल्क जमा नहीं करता है या सहायता केंद्र पर अभिलेख का सत्यापित नहीं करा पाता है, तो उसका आवंटन स्वतः ही रद्द हो जाएगा और अभ्यर्थी विशेष काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।
अगली खबर
]CG PET Counselling 2026: सीजी पीईटी राउंड 1 पंजीकरण विंडो cgdte.admissions.nic.in पर ओपन, सीट मैट्रिक्स जारी
उम्मीदवार 6 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। बोर्ड ने अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों का सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है, जिसमें ब्रांच और कोटा के हिसाब से सीटों की जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार